• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • YouTube Village: इस गांव में रहते हैं सभी YouTubers, महीने का कमाते हैं लाखो रुपए!

YouTube Village: इस गांव में रहते हैं सभी YouTubers, महीने का कमाते हैं लाखो रुपए!

YouTube Village: हमारे देश भारत में कंटेंट क्रिएशन का एक ट्रेंड चल रहा हैं, पहले के समय में लोग डॉक्टर और इंजीनियर बनने की सोचते थे पर आज ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि वो एक YouTuber या कंटेंट क्रिएटर बने। समय के साथ साथ लोगो का करियर विकल्प भी बदलते जा रहा हैं।

इसी कंटेंट क्रिएशन के ट्रेंड में भारत के एक गांव से ऐसी ख़बर आ रही हैं कि उस गांव के लगभग सभी लोग कंटेंट क्रिएशन करते हैं और वहाँ सभी का अपना-अपना YouTube चैनल हैं जिसकी मदद से वो हर महीने बहुत अच्छे पैसे भी कमा रहे हैं। यहाँ तक कि उस गांव में ऐसे भी कुछ लोग रहते हैं जो YouTube की मदद से महीने का लाखो रुपए कमाते हैं।

साथ ही में अब इस गांव को YouTubers का Hub भी कहा जाता हैं, ये कौन सा गांव हैं? इसके बारे में पूरी ख़बर आप नीचे पढ़ सकते हैं।

youtube-village

कौन सा गांव YouTubers का गांव हैं?

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के पास एक गांव पड़ता हैं जिसका नाम हैं तुलसी, और इसी गांव को YouTubers का गांव कहा जाता हैं। इस गांव के घर-घर में लोगो के पास अपना YouTube Studio हैं और सभी कंटेंट क्रिएशन/YouTube की मदद से पैसे कमाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस गांव में 5 साल के बच्चे से लेकर 85 साल के बुजुर्ग तक YouTube पर वीडियो बनाते हैं, इस गांव में लगभग 3,000 लोग रहते हैं जिसमे से 1,000 से अधिक लोग YouTubers हैं। यहीं कारण हैं कि अब इस तुलसी नामक गांव को YouTubers के गांव के नाम से पहचाना जाता हैं।

इस तरह बना ये YouTuber गांव

इस गांव की YouTube Village बनने की कहानी तब शुरू हुई थी जब इस गांव के 2 दोस्त ज्ञानेंद्र शुक्ला और जय वर्मा ने अपनी नौकरी छोड़ YouTube पर कंटेंट बनाना शुरू किया था। कंटेंट बनाते-बनाते दोनों दोस्तों ने सोचा कि हमे अपने कंटेंट को ओर अच्छा करने के लिए ओर भी लोगो की जरूरत हैं।

इसलिए दोनों ने गांव वाले लोगो को भी YouTube कंटेंट क्रिएशन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे गांव के कई लोग इनके साथ जुड़े और कई लोगो का इन्होने YouTube Channel भी बना कर दिए। इसी कारण अब इस गांव में 1,000 से भी ज्यादा लोग YouTubers बन चुके हैं और हर महीने बहुत अच्छे पैसे कमाते हैं।

गांव के जिला अधिकारी ने भी किया सपोर्ट

गांव में YouTubers की गिनती बढ़ती देख इस गांव के जिला अधिकारी सर्वेश्वर भूरे ने गांव वालो की मदद के लिए गांव में 25 लाख रुपए की लागत में एक YouTube Studio भी तैयार करवाया जिसका नाम ‘हमर Flix’ रखा गया। इस YouTube Studio को तैयार करवाने का यह उद्देश्य था कि गांव वाले लोगो को वीडियो बनाने में आसानी हो और वह सभी अच्छे-अच्छे वीडियोस रिकॉर्ड कर सके।

आपको यह भी बता दें कि इस YouTube Studio में आधुनिक सभी तरह के कंटेंट क्रिएशन टूल्स उपलब्ध हैं जिसकी मदद से गांव वाले लोग बहुत ही आसानी से अच्छी-अच्छी वीडियोस रिकॉर्ड कर पाते हैं। इसके आलावा इस गांव में कई लोगो को वीडियो एडिटिंग और ग्राफ़िक्स के छेत्र में भी रोजगार मिला जिसके कारण इस गांव के सभी लोग मिलकर आगे बढ़ते जा रहे हैं।

हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पढ़ने में अच्छा लगा होगा, इंटरनेट पर कई बुरी चीजे हैं पर इसका मतलब यह नहीं कि यहाँ पर कुछ अच्छा नहीं हैं। इस इंटरनेट की अच्छी कहानी को अपने दोस्तों और परिवार वालो से जरूर साँझा करें ताकि उन्हें भी इस YouTube Village के बारे में जानकारी हो सके।

आम पूछे जाने वाले प्रश्न: YouTube Village

तुलसी गांव कहाँ स्तिथ हैं?

तुलसी गांव भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर से 50 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ हैं।

YouTube Village में कितने YouTubers हैं?

रिपोर्ट के अनुसार YouTube Village में लगभग 1,000 से ज्यादा YouTubers हैं।

More Read