• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Yamaha MT 15 2023 इन खास बातों के कारण हैं पॉपुलर, युवा पागल इस डिजाइन के पीछे

Yamaha MT 15 2023 इन खास बातों के कारण हैं पॉपुलर, युवा पागल इस डिजाइन के पीछे

Yamaha MT 15 2023 भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर और दमदार लुक के साथ आने वाली बाइक है जिसका क्रेज भारतीय युवाओं पर सबसे अधिक है। आज हम इस बाइक के बारे में कुछ खास बातों की जानकारी आपको देने वाले हैं की क्यों युवा इसके पीछे पागल है।

Yamaha MT 15 2023 डिजाइन

यामाहा एमटी-15 का डिजाइन काफी ज्यादा स्पोर्टी और बोल्ड के साथ एग्रेसिव लुक प्रदान करता है। इसमें सामने की तरफ मिलने वाली दो एलईडी डीआरएल जो की आंखों की तरह है वह लोगों को काफी ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा बाइक लंबाई में भी ज्यादा नहीं है लेकिन एक बेहतर कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स बाइक का पूरा मजा देती है।

Yamaha MT 15 2023

Yamaha MT 15 2023

Yamaha MT 15 2023 फीचर्स

सुविधाओं की बात करें तो इसे कई बेहतरीन सुविधाओं के साथ पेश किया जाता है। इसमें एक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा मिलती है जो कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के माध्यम से आप अपने स्मार्टफोन के कॉल अलर्ट के साथ एसएमएस अलर्ट, ईमेल अलर्ट आदि जानकारी को अपनी बाइक पर ही देख सकते हैं। इसके अलावा बाइक मैं फ्यूल अलर्ट, स्पीड अलर्ट और नेवीगेशन सिस्टम के साथ ट्रैक करने की भी सुविधा मिलती है।

इसके अलावा भी इसके सुरक्षा फीचर्स के तौर पर डुएल चैनल एबीएस और ट्रेक्शन कंट्रोल की पेशकश की गई है।

Yamaha MT 15 2023 इंजन स्पेसिफिकेशन

बाइक को संचालित करने के लिए 155 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कोल्ड 4 वॉल्व फ्यूल इंजेक्टर इंजन के द्वारा पावर दिया जाता है जो की 10,000 आरपीएम पर 18.5 बीएचपी की शक्ति और 7500 आरपीएम पर 14.2 एनएम का पिक टॉक जनरेट करती है। यह इंजन विकल्प 6 स्पीड गियर बॉक्स और एसिस्ट और स्लिपर क्लच मेकैनिज्म के साथ पेश की जाती है। नया अपडेट के तौर पर कंपनी ने इसे अब भारत सरकार की नहीं obd2 के लिए भी संचालित कर दिया है जिस कारण से यह अब और ज्यादा प्रदर्शन के साथ माइलेज प्रदान करता है।

Yamaha MT 15 2023 कीमत

नई MT 15 की कीमत भारतीय बाजार में 1.94 लाख रुपए से शुरू होकर 1.98 लाख रुपए ऑन रोड दिल्ली होने वाली है।