• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • World Cup 2023: रोहित शर्मा ने किया खुलासा, इस बात को लेकर टेंशन में है कप्तान, सिर्फ युवराज 

World Cup 2023: रोहित शर्मा ने किया खुलासा, इस बात को लेकर टेंशन में है कप्तान, सिर्फ युवराज 

World Cup 2023: भारत में इसी साल 5 अक्टूबर से वनडे विश्व कप खेला जाना है। लेकिन भारत के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में है। फिर भी रोहित शर्मा के लिए चोटिल प्लेयर्स मैनेजमेंट की टेंशन को बढ़ा रही है। यह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी समस्या है। जिसका खुलासा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद किया है। रोहित शर्मा ने खुद कहा है कि नंबर चार पोजीशन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। इस जगह पर पिछले कुछ सालों से कोई भी खिलाड़ी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया है। 

World Cup 2023: रोहित शर्मा ने किया खुलासा, इस बात को लेकर टेंशन में है कप्तान, सिर्फ युवराज 

World Cup 2023: रोहित शर्मा ने किया खुलासा

World Cup 2023: रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी समस्या का किया खुलासा 

टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया है कि युवराज सिंह के संन्यास लेने के बाद भारतीय वनडे टीम में बल्लेबाजों के क्रम में नंबर चार पर कोई भी बल्लेबाज खास सफल नहीं हो पाया है। और विश्व कप से पहले यह टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या है। बता दे कि 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है लेकिन भारत अब भी बल्लेबाजी क्रम नंबर 4 स्थान के लिए उपयुक्त खिलाड़ी ढूंढ रहा है। 

World Cup 2023: क्रम नंबर 4 के लिए युवराज थे सफल प्लेयर 

युवराज सिंह भारत के चौथे नंबर पर खेलने के लिए सबसे सफल प्लेयर साबित हुए हैं। उन्होंने अपने कैरियर में साल 2000 से 2017 तक इसी नंबर पर खेला है साल 2011 में टीम इंडिया ने विश्व कप जीता और युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इस पोजीशन पर युवराज सिंह कुल 113 मैच में 3384 रन बनाए जिनमें उनके 6 सेंचुरी और 17 फिफ्टी शामिल है। 

लेकिन युवराज सिंह के जाने के बाद नंबर चार पर कोई भी प्लेयर अपनी जगह पक्का नहीं कर पाया है। युवराज सिंह अपने कैरियर में 304 वनडे खेले हैं। और वह 2017 में चैंपियन ट्रॉफी खेलने के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दिया। युवी ने वनडे में 8701 रन बनाए हैं युवी के जाने के बाद नंबर चार पर खेलने के लिए एक दर्जन से ज्यादा बल्लेबाज ट्राई कर चुके हैं। लेकिन कोई भी इसकी जगह पक्की नहीं कर पाई। 

World Cup 2023: श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर संभाल कमान 

युवी के जाने के बाद 2019 विश्व कप में भी भारतीय टीम के लिए यह स्थान बड़ा मसाला बना हुआ था। चोटिल होने के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद श्रेयस अय्यर  ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 मैचों में 805 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर  की तारीफ करते हुए कहा है कि श्रेयस अय्यर नंबर चार पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। उसके आंकड़े वास्तव में शानदार हैं।

दुर्भाग्य से चोटिल होने के कारण वह पिछले कुछ समय से बाहर हैं। और ईमानदारी से कहूं तो पिछले चार-पांच वर्षों से ऐसा हो रहा है कोई ना कोई खिलाड़ी चोटिल हो जा रहे हैं। ऐसे में नए खिलाड़ी को उसे स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ रहा है।