• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie: ‘एनिमल’ की सफलता के बाद चमकी ‘भाभी 2’ की किस्मत! अब कार्तिक आर्यन संग इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie: ‘एनिमल’ की सफलता के बाद चमकी ‘भाभी 2’ की किस्मत! अब कार्तिक आर्यन संग इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “एनिमल” में रश्मिका मंदाना से ज्यादा चर्चा भाभी 2 यानी तृप्ती डिमरी की हुई थी। तृप्ती फिलहाल अपनी फिल्म “एनिमल” की सफलता का आनंद ले रही हैं। अब खबर आ रही है कि तृप्ती जल्द ही कार्तिक आर्यन (Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie) के साथ एक बड़ी बजट की फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म कौन सी है? आइये जानते हैं…

Tripti Dimri Kartik Aaryan Movieकार्तिक आर्यन संग इस फिल्म में नजर आएंगी तृप्ति

Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie

Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie

कार्तिक आर्यन जल्द ही अपने मोस्ट अवेटेड ‘आशिकी 3’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अब इस फिल्म में तृप्ती डिमरी लीड रोल में में दिखाई देने वाली हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों अब फिल्म में साथ काम करेंगे। इस खबर से कार्तिक और तृप्ती के फैंस खुश हैं।

‘आशिकी 3’ के लिए तृप्ति डिमरि!

Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie

Tripti Dimri Kartik Aaryan Movie

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन अब तारा सुतारिया के साथ नहीं बल्कि ‘आशिकी 3’ में तृप्ती डिमरी के साथ नजर आएंगे। आशिकी फ्रेंचाइजी का यह तीसरा फिल्म है। जहां राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ‘आशिकी’ में नजर आए थे। तो ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना कर दिया था। अब अनुराग बासु ‘आशिकी 3’ का निर्देशन करेंगे।

कब शुरू होगी ‘आशिकी 3’ की शूटिंग?

तृप्ती डिमरी के बारे में बात करें तो, अभिनेत्री हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दी थीं। इस फिल्म में दोनों के इंटिमेट सीन की काफी चर्चा हुई थी।

इस फिल्म से तृप्ती ने सबके दिलों पर राज किया। अनुराग बसु निर्देशित ‘आशिकी 3’ की शूटिंग 2024 में शुरू होगी।