• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Mahindra XUV 400 EV में आई ये बड़ी दिक्कत, कंपनी ने इतने यूनिट को बुलाया वापस

Mahindra XUV 400 EV में आई ये बड़ी दिक्कत, कंपनी ने इतने यूनिट को बुलाया वापस

Mahindra ने अपनी पहली इलैक्ट्रिक एसयूवी में इस खराबी के कारण किया रिकॉल। Mahindra XUV 400 EV के साथ XUV 700 के भी इतने यूनिट को रिकॉल किया गया है। महिंद्रा ने संभावित खराबी को लेकर 3,560 यूनिटों को रिकॉल किया है।

Mahindra XUV 400 EV रिकॉल का कारण

महिंद्रा का कहना है कि रिकॉल इसके इंजन बे में वायरिंग लूम आउटिंग के कारण किया जा रहा है। 16 फरवरी 2023 से 5 जून 2023 के बीच निर्मित महिंद्र एक्सयूवी 400 इलैक्ट्रिक के यूनिटों को रिकॉल किया गया है। अगर आपकी भी गाड़ी दी गई इन दिनांक के बीच निर्मित किया गया है, तो आपको भी महिंद्रा की तरफ से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा जिसके बाद आपकी इलेक्ट्रिक एसयूवी का निरीक्षण किया जाएगा और बिना कोई शुल्क के उसे ठीक भी किया जाएगा।

Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV के बारे

यह महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे की एक्सयूवी 300 के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह एक पूर्ण इलेक्ट्रिक गाड़ी है, इसकी कीमत भारतीय बाजार में 15.99 लाखों रुपए से शुरू होकर 19.40 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।

इसे भारतीय बाजार में दो वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है EC और EL वेरिएंट। रंग विकल्प में 5 मोनोटोन और 5 डुएल टोन रंग विकल्प की पेशकश की जाती है।

Mahindra XUV 400 EV बैटरी विकल्प

बोनट के नीचे इसे दो बैटरी विकल्प के साथ संचालित किया जाता है 34.5 किलो वाट बैटरी पैक जोकि 375 किलोमीटर की रेंज देती है। और दूसरा 39.4 किलो वाट बैटरी पैक जो कि 456 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। दोनों बैटरी पैक सिंगल मोटर के साथ संचालित होती है जो कि 150 बीएचपी की शक्ति और 310nm का टॉर्क जनरेट करती है।

चार्जिंग विकल्प की बात करें तो इसे 50 किलो वाट डीसी फास्ट चार्जर के साथ चार्ज करने के लिए 50 मिनट का समय लगता है जिसमें कि यह गाड़ी 0 से 80% तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा भी 3.3 किलो वाट घरेलू चार्जर मिलता है जो कि पूर्ण रूप से 13 घंटा में बैटरी को चार्ज करती है।

इसका मुकाबला भारतीय बाजार में सीधे तौर पर Tata Nexon EV Prime और Tata Nexon EV Max के साथ होता है। इसके अलावा भी Hyundai Kona Electric और MG ZS EV शामिल है।