• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Sattuz Success Story: इस बिहारी लड़के ने सत्तू से बना दी करोड़ो की कंपनी, पढ़े पूरी कहानी

Sattuz Success Story: इस बिहारी लड़के ने सत्तू से बना दी करोड़ो की कंपनी, पढ़े पूरी कहानी

Sattuz Success Story: आज हमारे देश भारत में Startups और खुद का बिजनेस शुरू करने की एक लहर चल रही हैं, अधिकतर लोग अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं। इसका एक कारण ये भी हैं कि आज रोजाना नए Startups की सक्सेस स्टोरी बाहर आ रही हैं, जिससे दूसरे लोग भी खुद का बिजनेस करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

इसलिए आज हम Startup की दुनिया से आपके लिए एक कमाल की Success Story लेकर आए हैं। इस स्टार्टअप का फाउंडर बिहार राज्य का रहने वाला हैं और इन्होंने बिहार में प्रसिद्ध सत्तू की मदद से आज एक करोड़ो की कंपनी बना डाली हैं।

यहां पर हम बात कर रहे हैं बिहार के रहने वाले Sachin Kumar की जिन्होंने Sattuz नामक कंपनी को शुरू किया हैं और आज इन्होंने इस कंपनी को करोड़ो की कंपनी बना दी हैं। आज के इस आर्टिकल में आप Sattuz Success Story के बारे में पढ़ेंगे कि कैसे Sachin आज इस बिजनेस से करोड़ो रुपए कमा रहे हैं।

sattuz-success-story

Sattuz Success Story की इस तरह हुई शुरुवात

Sattuz कंपनी को बिहार के रहने वाले Sachin Kumar द्वारा साल 2018 में शुरू किया गया, इस बिजनेस में सचिन Sattuz कंपनी के द्वारा सत्तू से बनी हुई हेल्थी ड्रिंक्स बनाते हैं और लोगो को बेचते हैं।

इससे पहले सचिन मुंबई में नौकरी करते थे, जहां पर उन्हें काफी अच्छी सैलरी मिलती थी क्योंकि सचिन ने MBA की पढ़ाई की हुई हैं तो उन्हें वहा काफी अच्छा पैकेज मिला हुआ था। पर उन्होंने सत्तू के ऊपर बहुत पहले से काफी रिसर्च की हुई थी और बहुत पहले से ही सचिन खुद का बिजनेस शुरु करना चाहते थे।

इसलिए सचिन ने 2018 में अपनी हाई पैकेज वाली जॉब छोड़कर Sattuz कंपनी को शुरू किया। शुरुवात में सचिन ने रोड पर ही अपना Sattuz का स्टॉल शुरू किया, जहां पर उन्होंने सत्तू से बने हेल्थी ड्रिंक्स लोगो को पिलाना शुरू किया। शुरुवात में बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन्होंने सत्तू के कई सारे फ्लेवर भी लोगो को देना शुरू कर दिया था।

Shark Tank India पर भी जाने का मिल चुका हैं मौका

साल 2021 में Sattuz कंपनी के फाउंडर सचिन को भारत में प्रसिद्ध Startup शो Shark Tank India में भी जाने का मौका मिला था, जहा पर उन्होंने शार्क टैंक के निवेशकों से फंडिंग भी मांगी थी पर उस समय वहां उन्हें फंडिंग तो नही मिली। पर यहां से इन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कई नई स्टारटेजी जरूर बनाना शुरू कर दी थी।

इससे पहले साल 2019 में Sattuz कंपनी ने Indian Angel Network और कई दूसरे स्टार्टअप निवेशकों से कुछ पैसे की फंडिंग भी प्राप्त की थी ताकि ये अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सके।

Sattuz देते हैं आज कई तरह के चीजे

Shark Tank India में जाने के बाद Sattuz कंपनी ने अपने मेनू में कई और चीजे जोड़ने का प्लान बनाया जिसमे सत्तू से बने पराठे, लिट्टी आदि चीजे शामिल थी। इसी प्लान को फॉलो करते हुए साल 2022 में Sattuz ने अपना Sattuz Cafe को शुरू किया।

जिसमे इन्होंने सत्तू से बने खाने वाली चीजों को बेचना शुरू किया और इसके आलावा कई तरह के Ready To Cook फुड आइटम भी इन्होंने बनाने शुरू कर दिए जिसमे सत्तू से बने लिट्टी, पूरी, पराठे शामिल हैं। इनके सभी Ready To Cook फुड आइटम फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध हैं।

Sattuz बन चुकी हैं आज करोड़ो की कंपनी

साल 2018 में शुरू हुई Sattuz कंपनी आज करोड़ो की कंपनी बन चुकी हैं। 30Stades के रिपोर्ट के अनुसार FY23 में Sattuz ने 1.2 करोड़ रुपए का रेवेन्यू बनाया था और FY24 में इनका टारगेट 2 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू बनाना हैं।

Sattuz कंपनी आज इसलिए सफल बन पाई क्योंकि इनके फाउंडर Sachin Kumar ने खुद पर और अपने बिजनेस आइडिया पर भरोसा रखा। इसके आलावा उन्होंने अपने इस बिजनेस पर काफी मेहनत भी की हैं यही कारण हैं कि आज Sattuz एक करोड़ो की कंपनी बन चुकी हैं।

Sattuz Success Story Overview

Sattuz Success Story Interview

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Sattuz Success Story की जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ भी सांझा करें ताकि उन्हें भी Sattuz Success Story की जानकारी मिल सके। ऐसे ही ओर भी आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारा ‘बिजनेस’ पेज जरूर विजिट करें।

More Read