• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • RAM Mandir Murti 1st Look: अयोध्या से राम लल्ला की आई पहली तस्वीर, आप भी करें दर्शन!

RAM Mandir Murti 1st Look: अयोध्या से राम लल्ला की आई पहली तस्वीर, आप भी करें दर्शन!

RAM Mandir Murti 1st Look: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और अब बस लोगो को 22 जनवरी का इंतजार हैं जब मंदिर में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

ऐसे में इस समय हर दिन अयोध्या से राम मंदिर से जुड़ी खबरे लोगो के सामने बाहर आ रही हैं, जिस पढ़कर सभी राम भक्त भी बहुत उत्साहित हो रहे हैं क्योंकि लगभग 500 वर्षो के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ हैं। इसी कारण सभी लोगो इसके लिए बहुत भावुक भी हुए पड़े हैं, और सभी 22 जनवरी का इंतजार कर रहे है।

पर इसी बीच सोशल मीडिया पर RAM Mandir Murti 1st Look की तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमे राम लल्ला की मूर्ति को देखा जा सकता हैं। अब इसी राम मूर्ति को 22 जनवरी के दिन गर्भ गृह में रखा जायेगा और प्राण प्रतिष्ठा को पूरा किया जाएगा। इस पोस्ट के अंत तक हम आपको RAM Mandir Murti 1st Look के बारे में पूरी डिटेल देने वाले हैं।

RAM Mandir Murti 1st Look: अयोध्या से राम लल्ला की आई पहली तस्वीर, आप भी करें दर्शन!

RAM Mandir Murti 1st Look

आप भी करें राम लल्ला के दर्शन: RAM Mandir Murti 1st Look

आप अभी जो सामने तस्वीर देख रहे हैं यही राम लल्ला के मूर्ति की तस्वीर हैं, जो 22 जनवरी को गर्भ गृह में रखी जायेगी। यही तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके आप अभी दर्शन कर रहे हैं।

राम लल्ला की यह प्रतिमा सभी लोगो को बहुत पसंद आ रही हैं, क्योंकि यह प्रतिमा सच में बहुत ज्यादा मनमोहक हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग राम लल्ला के इस प्रतिमा को देखकर बहुत खुश हैं और सभी अपनी अपनी भावना इस प्रतिमा को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जा रहा हैं कि राम लल्ला की यह प्रतिमा 200 किलोग्राम की हैं, और इसे राम लल्ला के बाल स्वरूप को देखते हुए बनाया गया हैं। साथ ही में राम लल्ला की यह प्रतिमा 4.24 फीट ऊंची और 3 फीट चौड़ी हैं।

राम लल्ला की प्रतिमा की खास बाते: RAM Mandir Murti 1st Look

सभी के सामने आए राम लल्ला की प्रतिमा में बहुत सारी खास चीजे भी हैं, जिनके बारे में हमने नीचे पॉइंट्स में बताया हुआ हैं।

  • अयोध्या में राम लल्ला की प्रतिमा में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों की भी उकेरी की गई हैं।

  • प्रतिमा में आपको राम भक्त हनुमान जी भी देखने के लिए मिल जाएंगे।

  • भगवान विष्णु जी के वाहन गरुड़ देव जी को भी राम लल्ला की प्रतिमा में उकेरी दी गई हैं।

  • राम लल्ला की इस प्रतिमा ने राम लल्ला के मस्तक की ओर स्वास्तिक, सूर्य, शेषनाग, चक्र, गदा और ॐ को भी उकेरा गया हैं।

RAM Mandir Murti 1st Look

RAM Mandir Murti 1st Look

तो यह राम लल्ला की प्रतिमा की कुछ खास बाते जो आपको जरूर पता होनी चाहिए।

इन्होंने बनाई हैं राम लल्ला की प्रतिमा

आप में से बहुत सारे लोग हैं जो ये जानना चाहते हैं की किस ने राम लल्ला की प्रतिमा बनाई हैं तो आपको बता दें कि कर्नाटका के लोकप्रिय मूर्तिकार अरुण योगीराज ने ये राम लल्ला की प्रतिमा बनाई हैं।

साथ ही में आपको यह भी बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर जो भी राम लल्ला की तस्वीरे वायरल हो रही हैं यह सब तस्वीरे राम लल्ला को गर्भ गृह में लाने से पहले की हैं। अभी 22 जनवरी को राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद कुछ दिनों में ही आम लोग भी अयोध्या राम मंदिर में आके राम लल्ला के दर्शन कर सकेंगे।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको RAM Mandir Murti 1st Look के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने सभी दोस्तों रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी RAM Mandir Murti 1st Look के बारे में पता लग सके।

यह भी पढ़े: