• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Nikita Rawal Robbery Case: Nikita Rawal के घर बंदूक की नोक पर हुई लाखों की चोरी

Nikita Rawal Robbery Case: Nikita Rawal के घर बंदूक की नोक पर हुई लाखों की चोरी

Nikita Rawal Robbery Case: Nikita Rawal के घर में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना हुई है। बंदूक की नोक पर, Nikita Rawal के घर के एक कर्मचारी ने उसे लूट लिया। अभिनेत्री के घर से 3.5 लाख रुपये, कुछ सोने गहने और एक प्लेटिनम की रिंग की चोरी हो हुई हैं।

बॉलीवुड Actress Nikita Rawal के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है। बंदूक की नोक पर अभिनेत्री को लूट लिया गया है और Nikita Rawal ने इस मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

Nikita Rawal Robbery Case का क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल अपने बोल्ड लुक के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब निकिता रावल एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री के घर लाखों रुपये की चोरी हुई है और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Nikita Rawal Robbery Case

Nikita Rawal Robbery Case

अभिनेत्री निकिता रावल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जब वह घर पर थीं, तो उनके घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बंदूक की नोक पर उन्हें लूट लिया। अभिनेत्री से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए गए। उन गुंडों ने उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अपनी जान बचाने के लिए, डरी हुई अभिनेत्री निकिता रावल ने उन्हें घर के सभी पैसे दे दिए। अभिनेत्री की लूट करने वाला यह उनके ही घर का एक कर्मचारी था। उसने अपने लोगों के साथ इस चोरी को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री के घर के कर्मचारी ने लूट करने के लिए वह समय चुना जब अभिनेत्री के घर के कोई और कर्मचारी मौजूद नहीं थे। इस बारे में बोलते हुए निकिता रावल ने कहा कि उन्हें इस घटना से बड़ा झटका लगा है। बंदूक की नोक पर उनकी लूट करने वाला यह उनके ही घर का कर्मचारी है, इस पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।

Nikita Rawal के घर बंदूक की नोक पर हुई लाखों की चोरी

अभिनेत्री ने कहा कि पहले उसने मेरा विश्वास हासिल किया और फिर उसका दुरुपयोग किया। उन्होंने मुझ पर बंदूक तान दी थी। गले पर चाकू रखकर वे धमकी दे रहे थे। उन्होंने लगभग साढ़े तीन लाख रुपये और कई गहने लूट लिए हैं।

निकिता रावल ने मालाड बांगूर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। लूट करने वाले चोरों की तलाश जारी है और पैसे और गहने वापस पाने के लिए जांच जारी है। उसने कहा कि यह पूरी घटना बहुत भयानक थी और वह इसे शब्दों में नहीं बता सकती। उसने कहा कि आज मैं जिंदा हूं यह बहुत बड़ी किस्मत है।

Nikita Rawal Robbery Case

Nikita Rawal Robbery Case

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं Nikita Rawal

मुंबई में रहने वाली निकिता रावल एक बेहतरीन डांसर हैं। निकिता ने 2007 की फिल्म मिस्टर हॉट मिस्टर कूल और 2009 की फिल्म द हीरो-अभिमन्यु में काम किया था।

निकिता रावल को फिल्म में आए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन वह कभी भी एक Actress के रूप में सफल नहीं हो पाईं। ब्लैक एंड व्हाइट में उन्होंने अनिल कपूर, गरम मसाला जॉन और अक्षय कुमार के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने टॉलीवुड में भी काम किया है।

अब निकिता रावल जल्द ही अर्शद वारसी की फिल्म रोटी कपड़ा और रोमांस में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी।