• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • MS Dhoni Car Collection ऑफरोडिंग का बेताज बादशाह, कीमत देख उड़ जायेंगे होश

MS Dhoni Car Collection ऑफरोडिंग का बेताज बादशाह, कीमत देख उड़ जायेंगे होश

MS Dhoni Car Collection: क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपनी खेल और कार कलेक्शन और बाइक कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कार कलेक्शन में एक और नई बीस्ट को शामिल किया है। महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में Mercedes AMG G 63 के साथ नजर आए हैं।

आपको बता दें कि मर्सिडीज़ G63 भारतीय बाजार में वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। मर्सिडीज़ G63 मर्सिडीज़ की तरफ से आने वाली एक बेहतरीन एसयूवी के साथ-साथ एक पावरफुल और रिलायबल लग्जरी गाड़ी है।

MS Dhoni Car Collection (Mercedes AMG G 63)

सामने आई वीडियो में हम महेंद्र सिंह धोनी को नई मर्सिडीज़ की AMG 63 के ड्राइवर साइड पर देख सकते हैं। इसके अलावा हम इनका रजिस्ट्रेशन नंबर 0007 को देख सकते हैं। आपको बता दें 0007 महेंद्र सिंह धोनी का जन्मतिथि है। ऐसा नहीं है कि यह महेंद्र सिंह धोनी की अब तक की सबसे लग्जरी गाड़ी है, उनके पास लग्जरी गाड़ियों का एक काफी बड़ा काफिला है।

MS Dhoni Car Collection

MS Dhoni Car Collection

इनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के पास अपना खुद का एक बहुत बड़ा गैराज है, जिसके अंदर सैकड़ो बाइक और कई गाड़ियां रखी हुई है। महेंद्र सिंह धोनी को बाइक लवर के भी नाम से जाना जाता है। इन्हें कई बार अपनी महंगी गाड़ियों ओर बाइक के साथ राइडिंग करते हुए देखा गया है।

Mercedes AMG G 63 price in India

वर्तमान में G63 भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ के आसपास है। यह कीमत इसके टॉप मॉडल की है।

MS Dhoni Car Collection

MS Dhoni Car Collection

Mercedes AMG G 63 Engine

बोनट के नीचे इस मॉन्स्टर को संचालित करने के लिए 4.0 लीटर v8 बाय टर्बो पैट्रोल इंजन मिलता है, जो की 6000 आरपीएम पर 577 बीएचपी और 2500 आरपीएम पर 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन 9 स्पीड गियरबॉक्स विकल्प के साथ पेश किया जाता है, इसके अलावा इसमें आपको पैडल शिफ्टर और सपोर्ट मोड की भी सुविधा मिलती है।

MS Dhoni Car Collection

engine

यह इंजन मात्र 4.5 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ देती है, जबकि इसका टॉप स्पीड 220 किलोमीटर प्रति घंटा का है। इसका ARAI दावा किया गया माइलेज 6.1 kmpl का है। इसके अलावा इसे ऑल व्हील ड्राइव और 4wd के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है,‌ इसके अलावा इसके इंजन को bs6 के साथ संचालित किया गया है।

Mercedes AMG G 63 Cabin

MS Dhoni Car Collection

MS Dhoni Car Collection

अंदर की तरफ केबिन में हमें प्रीमियम लेदर अफॉल्स्टरी के साथ ब्लैक और रेड कांबिनेशन का थीम देखने को मिलता है। इसके अलावा कई स्थानों पर हमें क्रोम फिनिश के भी सुविधा दी गई है। केबिन में कई स्थानों पर आपको सॉफ्ट टच की सुविधा भी मिलने वाली है, स्टीयरिंग व्हील पर भी लैदर का फिनिश दिया गया है।

Mercedes AMG G 63 Features list

MS Dhoni Car Collection

features

सुविधाओं में इसे 12.3 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। अन्य हाईलाइट के तौर पर इसे ट्रिपल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, 12वे हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ मसाज फंक्शन, 60:40 फोल्ड होने वाली सीट, वायरलेस चार्जिंग, पीछे की यात्रियों के लिए यूएसबी पोर्ट, सनरूफ, 64 रंग विकल्पों के साथ एंबिएंट लाइटिंग और 590 वाट का 15 स्पीकर बार ब्रामस्टर साउंड सिस्टम मिलता है।

Mercedes AMG G 63 Safety features

मर्सिडीज़ एमजी 63 को ADAS तकनीकी के साथ लैस किया गया है। इसके अलावा इस 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा के साथ कई बेहतरीन सेंसेक्स मिलते हैं।

MS Dhoni Car Collection

MS Dhoni Car Collection

महेंद्र सिंह धौनी के कार कलेक्शन में और कई बेहतरीन गाड़ियां शामिल है, जैसे की Land Rover Defender, Green Nissan Jonga और Vintage Cars।

More Read