• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Mahindra के इस गाड़ी का जादू कायम, इतने साल होने के बाद भी तोड़ रही है रिकार्ड, सामने आई पुरी सच्चाई 

Mahindra के इस गाड़ी का जादू कायम, इतने साल होने के बाद भी तोड़ रही है रिकार्ड, सामने आई पुरी सच्चाई 

Mahindra XUV700 Sales Report September: महिंद्रा भारतीय बाजार में लगातार अपनी पकड़ और बिक्री को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। महिंद्रा अगले साल की शुरुआत में कई बेहतरीन गाड़ियों की पेशकश करने वाली है। लेकिन इनकी वर्तमान लाइनअप में उपलब्ध गाड़ियां सबसे अधिक डिमांड में रहती है। चाहे वह महिंद्रा थार या स्कॉर्पियो एन या फिर XUV700। यह सब गाड़ियां भारतीय बाजार में सबसे अधिक डिमांड में रहती है। महिंद्रा ने पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट का खुलासा किया है। कंपनी इसके साथ ही स्कॉर्पियो एन की सेल्स रिपोर्ट भी जारी किया है।  

Mahindra XUV700 sales report September  

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

महिंद्रा ने इस बात का खुलासा किया है कि सितंबर में उन्होंने XUV700 की कुल 8,555 यूनिटों की बिक्री की है। जिसमें की सबसे अधिक बिक्री इसके डीजल वेरिएंट की गई है 6,350 यूनिट की, वहीं पर पेट्रोल वेरिएंट केवल 2,205 यूनिट ही बिका है। बाजार में सबसे अधिक डिमांड XUV700 के डीजल वेरिएंट का है। इसके अलावा कुछ में पहले ही कंपनी ने XUV700 की कीमतों में 38,880 रुपए की बढ़ोतरी की है। और कुछ में पहले इसके 1.8 लाख यूनिटों को वापस भी बुलाया गया है।  

Mahindra XUV700 

XUV700 का भारतीय बाजार में कुल दो वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है, पहला MX वेरिएंट और दूसरा AX वेरिएंट। AX वेरिएंट के अंदर इसे तीन ट्रीम्स में पेश किया जाता है, जिसमें की AX3, AX5 और AX7 हैं। इसके साथ ही से पांच रंग विकल्पों में रिप्लेस किया जाता है। Everest white, Midnight Black, Dazzling Silver, Red Rage और Electric Blue हैं। इसे 5 सीटर और 7 सीटर दोनों कंफीग्रेशन में पेश किया गया है।  

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 Price in India 

XUV700 की कीमत भारतीय बाजार में 14.02 लाख रुपए से शुरू होकर 26.57 लाख रुपये एक शोरूम दिल्ली रखी गई है।  

Mahindra XUV700 Features list  

सुविधाओं में इस ड्यूल 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ संचालित किया जाता है। इसके अलावा भी इसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी और बेहतरीन कार कनेक्टिविटी तकनीकी मिलती है। अन्य हाईलाइट के तौर इसे सिक्स वे हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ हवादार सीट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, अलेक्सा कनेक्टिविटी, 12 स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस मोबाइल चार्जर और प्रीमियम सीट दिया गया है।  

Mahindra XUV700

features

Mahindra XUV700 Safety features  

सुरक्षा फीचर्स के तौर पर इस लेवल 2 ADAS तकनीकी मिलता है। ADAS तकनीकी के अंदर कहीं बेहतरीन सुविधाएं आती है जैसे की ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लाइन से बाहर जाने पर चेतावनी, पुनः लाइन में वापस लाना, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम एसिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा फिर से सिक्स एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।  

Mahindra XUV700

safety

Mahindra XUV700 Engine  

बोनट के नीचे से 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है जो की 200 बीएचपी और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा 2.2 लीटर डीजल इंजन जो की 185 बीएचपी और 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों इंजन विकल्पों को सिक्स स्पीड मैनुअल और सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती है। जबकि अगर आप इसके टॉप वैरियंट की तरफ जाते हैं और डीजल ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ तो आपको AWD तकनीकी भी मिलने वाली है।  

Mahindra XUV700 Rivals  

इसका मुकाबला भारतीय बाजार में मुख्य रूप से Hyundai Alcazar, MG Hector plus और Tata Safari Facelift के साथ होता है। जबकि 5 सीटर लेआउट में ह्युंडई क्रेता और टाटा हैरियर के साथ होता है।  

More Read