• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Mahindra XUV300 Facelift की सामने आई जासूसी छवि, गजब के एडवांस फीचर्स और सुविधा के साथ होगी लॉन्च

Mahindra XUV300 Facelift की सामने आई जासूसी छवि, गजब के एडवांस फीचर्स और सुविधा के साथ होगी लॉन्च

Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा नए साल की शुरुआत के साथ भारतीय बाजार में अपनी नई जनरेशन xuv300 को फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। वर्तमान में महिंद्रा के पास कई बेहतरीन एसयूवी है, जिसमें की कई पर काफी लंबे समय के प्रतीक्षा अवधि चल रही है।

सब कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के अंदर महिंद्रा xuv300 एक बेहतरीन विकल्प है, जिस की अब नए अवतार के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। उम्मीद किया जा रहा है कि इस 2024 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

Mahindra XUV300 Facelift Spy

महिंद्रा xuv300 के सामने आई नई जासूसी छवि में इसके केबिन की जानकारी मिलती है। नई जासूसी छवि को नासिक प्लांट के पास परीक्षण करते हुए देखा गया है, जिसे कि Rushlane टीम के द्वारा साझा किया गया है।

Mahindra XUV300 Facelift

Front Look

नई जनरेशन xuv300 फेसलिफ्ट में सामने की तरफ नया फ्रंट फेस के साथ पीछे की तरफ भी संशोधित बंपर मिलने वाला है। इसमें सामने की तरफ महिंद्रा की आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के समान डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलता है। सामने की तरफ सी आकार में एलइडी डीआरएल, संशोधित हेडलैंप के साथ नई ग्रिल और बंपर दिया गया है। पीछे की तरफ भी सी आकर में एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ बूट लेड और संशोधित बंपर इसकी रोड उपस्थिति को और ज्यादा बढ़ा देती है।

Mahindra XUV300 Facelift

Rear Look

साइट प्रोफाइल काफी हद तक वर्तमान संस्करण के समान ही है। हालांकि इसे नए मिश्र धातु के पहियों के साथ देखा गया है, जैसे की टॉप मॉडल में दिया जाने वाला है।

XUV300 Facelift Cabin

अंदर केबिन की तरफ में भी हमें परिवर्तन में देखने को मिलने वाला है। इसे अब नई डैशबोर्ड लेआउट के साथ नया सेंट्रल कंसोल और नई प्रीमियम लेदर सीट मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें नया डिजाइन किया गया स्टेरिंग व्हील दिया जाने वाला है जो की काफी हद तक XUV700 के समान होने वाला है। इसके अलावा केबिन काफी ज्यादा आरामदायक और कई स्थानों पर सॉफ्ट टच की सुविधा होने वाली है

Mahindra XUV300 Facelift

features

XUV300 Facelift Features list

सुविधाओं में इसे बड़ी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने वाला है। उम्मीद किया जा रहा है कि इस 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस किया जाने वाला है। ‌इसके अलावा भी अन्य हाईलाइट में इसे वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ आगे की तरफ हवादार सीट, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, पीछे की यात्रियों के लिए एसी इवेंट, 360 डिग्री कैमरा और बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम होने वाला है।

XUV300 Facelift Safety features

सुरक्षा सुविधा के तौर पर से सिक्स एयर बैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, सभी पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलने वाली है। वर्तमान संस्करण को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ सम्मानित किया गया है, ओर आगामी xuv300 फेसलिफ्ट को भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने वाला है।

Mahindra XUV300

safety

हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि, आगामी xuv300 फेसलिफ्ट को ADAS तकनीकी के साथ लैस किया जाएगा या नहीं। वर्तमान में इसी सेगमेंट के अंदर आने वाली हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट को लेवल 1 ADAS तकनीकी के साथ पेश किया गया है। ‌

XUV300 Facelift Engine

बोनट के नीचे से वर्तमान इंजन विकल्प के साथ संचालित किया जाने वाला है। नीचे निम्नलिखित तौर पर इंजन के बारे में जानकारी दी गई है।

Mahindra XUV300

engine

XUV300 Facelift Price in India

आगामी xuv300 फेसलिफ्ट की कीमत भारतीय बाजार में करीबन 9 लाख रुपए से 15 लाख रुपए एक्स शोरूम होने की उम्मीद है। जबकि इस 2024 के मध्य में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा, और इसकी डिलीवरी 2024 के आगे तक की जाने वाली है।

XUV300 Facelift Rivals

लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Tata Nexon facelift, Hyundai Venue, Renault Kiger, Nissan Magnite, Maruti Suzuki Brezza, Kia Sonet और Maruti Fronx के साथ होता है।

More Read