• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • LIC Share News: बाप रे! LIC को आया ₹290 करोड़ का GST नोटिस, निवेशकों में मचा हड़कंप

LIC Share News: बाप रे! LIC को आया ₹290 करोड़ का GST नोटिस, निवेशकों में मचा हड़कंप

LIC Share News: भारत में रोजाना शेयर बाजार की कंपनियों को लेकर अनेक तरह की खबरें बाहर आती रहती हैं, जो उस कंपनी के शेयर प्राइस पर भी प्रभाव डालती हैं। ऐसे ही आज LIC भारतीय जीवन बिमा कंपनी के शेयर को लेकर एक ख़बर आ रही हैं, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़ना चाहिए।

भारतीय जीवन बिमा यानी LIC के शेयर भावो में सोमवार 25 सितम्बर को गिरवाट आते हुए देखी गयी हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को 0.67% की गिरावट के साथ 646.85 रुपए पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर भावो में गिरावट का कारण पिछले हफ्ते बिहार राज्य के टैक्स अधिकारियो द्वारा LIC को ₹290 करोड़ का GST नोटिस मिलना हैं।

इस GST नोटिस में इनकम टैक्स अधिकारियो ने LIC को ब्याज और भारी जुर्माने के साथ GST पेमेंट करने के लिए कहा हैं। यही कारण हैं कि सोमवार 25 सितम्बर को LIC के शेयर भावो में आधे फ़ीसदी से अधिक गिरावट देखने के लिए मिली हैं।

lic-share-news

GST नोटिस पर LIC का क्या था जवाब?

पिछले हफ्ते इनकम टैक्स अधिकारियो द्वारा नोटिस मिलने पर शुक्रवार को LIC का यह कहना था कि वह इस मामले को GST अपीलीय न्यायधिकरण में लेकर जाएगी। LIC ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी हैं कि बिहार के टैक्स अधिकारियो ने कंपनी से ब्याज और पेनलिटी के साथ GST की मांग की हैं।

जिसमे ₹166.75 करोड़ की GST अमाउंट हैं, ₹107.05 इस GST अमाउंट के ऊपर लगा हुआ ब्याज हैं और ₹16.67 करोड़ के लगभग पेनलिटी हैं। इस तरह LIC कंपनी को कुल ₹290 करोड़ का GST चुकाना हैं। 

LIC को क्यों आया GST नोटिस?

टैक्स अधिकारियो के रिपोर्ट के अनुसार LIC कंपनी को जो उनके पॉलिसीहोल्डर्स द्वारा प्रीमियम मिला हैं, उससे सम्बंधित मामलो में LIC ने जो इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC प्राप्त किया हैं उसे उन्होंने वापस नहीं लौटाया हैं, जो की एक टैक्स नियम का उल्लंघन हैं। साथ ही में कंपनी के ऊपर कई ओर टैक्स नियमो के उलंघन के आरोप लगाए गए हैं।

अगर आप इसी तरह की हर दिन शेयर बाजार और फाइनेंस से जुडी खबरें पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारे इस वेबसाइट को बुकमार्क जरूर करें अथवा हमारे टेलीग्राम चैनल का हिस्सा जरूर बने। अगर पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने शेयर बाजार वाले मित्रो के साथ जरूर साँझा करें।

आम पूछे जाने वाले प्रश्न:

LIC का IPO कब आया था?

भारतीय शेयर बाजार में LIC का IPO 9 मई 2022 को खुला था।

LIC के IPO में प्रति शेयर कितने रुपए के थे?

LIC के IPO में कंपनी ने शेयरों का इशू प्राइस ₹949 निर्धारित किया था।

डिस्क्लेमर: शेयर बाज़ार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं और इसमें निवेश करने से पहले अपने एडवाइजर से जरूर परामर्श लें, यहाँ सिर्फ आपको शेयर से जुडी खबर दी गयी हैं।

More Read