• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Lakshadweep New Airport Update: अब भारत सरकार बनाएगी लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट, जाने पूरी डिटेल्स!

Lakshadweep New Airport Update: अब भारत सरकार बनाएगी लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट, जाने पूरी डिटेल्स!

Lakshadweep New Airport Update: इन दिनों भारत में लक्षद्वीप और मालदीव के बारे में बहुत सारी चर्चा हो रही हैं, जब से प्रधानमंत्री मोदी लक्षद्वीप से घूम कर रहे आए उसी समय में सोशल मीडिया पर Lakshadweep Tourism काफी ट्रेंड कर रहा हैं।

भारत का ही हिस्सा लक्षद्वीप एक बहुत ही सुंदर पर्यटक स्थल हैं, जहां पर हर साल हजारों लाखो की संख्या में पर्यटक दूर दूर से घूमने के लिए आते हैं। अगर देखा जाए तो भारत का लक्षद्वीप, मालदीव के टापू जैसा ही हैं। पर इस समय लक्षद्वीप में अधिक सुविधाएं नहीं हैं।

पर अब भारत सरकार ने लक्षद्वीप को दुनिया का सबसे बढ़िया पर्यटक स्थल बनाने के लिए अपनी कमर कस ली हैं, इस समय लक्षद्वीप में केवल एक ही एयरपोर्ट हैं जिसके कारण कई लोगो को यहां तक फ्लाइट द्वारा पहुंचने में आसानी नही होती हैं। इसी कारण अब भारत सरकार लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनवाने वाली हैं, इस आर्टिकल में आज हम आपको Lakshadweep New Airport Update के बारे में पूरी डिटेल देने वाले हैं।

Lakshadweep New Airport Update

Lakshadweep New Airport Update

लक्षद्वीप में यहां शुरू होगा नया एयरपोर्ट: Lakshadweep New Airport Update

भारत सरकार के सूत्रों से ये रिपोर्ट आई हैं कि अब बहुत जल्द भारतीय सरकार लक्षद्वीप के Minicoy Island पर नया एयरपोर्ट बनवाने का काम शुरू करवाने वाली हैं। फिलहाल लक्षद्वीप 36 द्वीपों (आइलैंड) का समूह हैं, जहां केवल 1 ही द्वीप (अगाती द्वीप) पर एयरपोर्ट बना हुआ हैं और वहां भी हर तरह की फ्लाइट सुविधा नहीं मिलती हैं।

इसी कारण अब Minicoy द्वीप पर नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा और ये एयरपोर्ट Dual Purpose होगा यानी इस एयरपोर्ट पर आम नागरिक भी फ्लाइट की सुविधा से आ सकेंगे। इसके साथ ही फाइटर जेट्स और मिलिट्री एयरक्राफ्ट की भी लैंडिंग इस एयरपोर्ट पर हो सकेगी।

India plans new airport for both military, civilian aircraft operations in Lakshadweep's Minicoy

Read @ANI Story | https://t.co/j314zKDzkD#Lakshadweep #Airport #Military #Maldives pic.twitter.com/uIPBCx6w0w

आपको ये भी बता दें कि कुछ साल पहले भी Minicoy Island पर एयरपोर्ट बनाने का प्लान चल रहा था पर उस समय इस केवल मिलिट्री के लिए बनाना था, पर अब इस Airport को Dual Purpose के लिए बनाया जाएगा ताकि आम नागरिक भी आसानी से यहां पहुंच कर लक्षद्वीप में अपनी छुट्टियों का मजा ले सके।

मालदीव की बढ़ेंगी मुश्किलें: Lakshadweep New Airport Update

Lakshadweep में अगर दूसरा एयरपोर्ट बहुत जल्द बन जाता हैं तो इससे मालदीव को बहुत नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि इस समय मालदीव देश की अधिकतर इकनॉमी टूरिज्म पर ही टिकी हुई हैं। वही भारत में इस समय अधिकतर लोग मालदीव को Boycott कर रहे हैं क्योंकि हाल ही के मालदीव के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को गलत शब्द बोले थे।

वही अगर लक्षद्वीप में सभी तरह की सुविधाएं भारत सरकार ला देती हैं तो अधिकतर लोग लक्षद्वीप ही जाना पसंद करेंगे क्योंकि मालदीव और लक्षद्वीप में कुछ ज्यादा अंतर नहीं हैं। वही इसके कारण मालदीव का टूरिज्म भी कम होगा, अगर लक्षद्वीप में बहुत जल्द दूसरा एयरपोर्ट बन कर तैयार हो जाता हैं।

Indian Air Force करेगी इसका संचालन!

आपको बता दें कि इस समय लक्षद्वीप में केवल भारतीय नौसेना ही निगरानी रखती हैं, पर जब यह नया एयरपोर्ट Minicoy द्वीप पर तैयार हो जाएगा तो इसका संचालन भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) करेगी, जिसके कारण लक्षद्वीप पे वायु सेना भी कड़ी निगरानी रखेगी।

इससे लक्षद्वीप के दूसरे द्वीपों पे जो डाकू आ जाते हैं उससे लक्षद्वीप को छुटकारा मिलेगा और अधिक से अधिक पर्यटक भी लक्षद्वीप घूमने के लिए बिना किसी समस्या के आ सकेंगे।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Lakshadweep New Airport Update के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Lakshadweep New Airport Update के बारे में डिटेल मिल सके।

यह भी पढ़े: