• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • क्या हैं Halal Certified Product? जिसपर UP सरकार ने लगाया हैं प्रतिबंध!

क्या हैं Halal Certified Product? जिसपर UP सरकार ने लगाया हैं प्रतिबंध!

Halal Certified Product: भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य में एक बहुत बड़ा एक्शन लिया हैं। इस एक्शन में योगी सरकार ने राज्य में बिकने वाले Halal Certificate से जुड़े फूड उत्पाद आदि चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। आपको ये भी बता दें कि योगी सरकार ने यह एक्शन लेने के बाद शनिवार (18 नवंबर 2023) को पुरे राज्य में इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

योगी सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश में कोई भी Halal Certified Product को नहीं बेच सकता हैं, पर अगर कोई फिर भी Halal Products को बेचता हैं तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी।

अब यहां पर ऐसे कई सारे लोग हैं जिन्हें Halal Certified Product के बारे में कोई भी जानकारी नहीं हैं, इसलिए यहां पर इस आर्टिकल में हम आपको Halal Certified Product के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

halal-certified-product

What is Halal Certified Product

Halal Certified Product क्या हैं?

Halal एक अरबी भाषा शब्द हैं, जिसका मतलब होता हैं जायज या मुनासिब। इस शब्द का संबंध इस्लाम धर्म से हैं, इस्लाम धर्म में हलाल का मतलब हैं कि ऐसा खाना जो इस्लामी परंपरा और मान्यता द्वारा तैयार किया गया हो।

अब अगर Halal Certified Product की बात करें तो इसमें प्रोडक्ट के ऊपर एक Halal Certificate लगाया जाता हैं। इस Certificate से यह पता लगता हैं कि कोई प्रोडक्ट Halal माने जाने वाले मानकों को पूरा करते हैं या नहीं।

इस सर्टिफिकेट से कस्टमर आसानी से जान पाते हैं कि कोई प्रोडक्ट Halal हैं या नहीं। आपको ये भी बता दें कि अगर किसी प्रोडक्ट पर Halal Certificate लगा हुआ हैं तो जरूरी नहीं कि वो प्रोडक्ट Non Veg आदि से जुड़ा हुआ हैं।

कौन देता हैं Halal Certificate?

आप शयद यह सोच रहे होंगे कि भारत में हलाल सर्टिफिकेट कौन देता हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में हलाल सर्टिफिकेट देने के लिए कोई आधिकारिक जगह या सरकारी संस्था नहीं है। भारत में कई निजी कंपनियां और एजेंसियां हैं जो हलाल सर्टिफिकेट प्रदान करवाती हैं।

जैसे – उदाहरण के तौर पर हलाल सर्टिफिकेट (Halal Certificate) देने वाली भारत की एक प्रमुख कंपनी ‘हलाल इंडिया’ (Halal India) हैं जो अपनी वेबसाइट पर ये दावा करती है कि वह किसी भी प्रोडक्ट को लैब में टेस्टिंग और तमाम ऑडिट के बाद ही हलाल सर्टिफिकेट देती है। हलाल इंडिया के सर्टिफिकेट को कतर, यूएई और मलेशिया जैसे देश पूरी मान्यता देते हैं।

सरकार ने जारी किये हैं ये आदेश

योगी सरकार के इस आदेश के मुताबिक हलाल सर्टिफिकेट वाले खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है। प्रदेश में कोई भी हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रोडक्ट अब नहीं बिक सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि यदि उत्तर प्रदेश में किसी को हलाल सर्टिफिकेट वाली दवाओं, प्रसाधन सामग्रियों का विनिर्माण, भंडारण, वितरण एवं खरीद-बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Halal Certified Product की जानकारी मिल गयी होगी, ऐसे ही ओर भी आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

More Read