• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • New Year 2024: 1 जनवरी 2024 से फाइनैन्स की दुनिया मे होंगे 5 बड़े बदलाव!

New Year 2024: 1 जनवरी 2024 से फाइनैन्स की दुनिया मे होंगे 5 बड़े बदलाव!

New Year 2024: नया साल बिल्कुल कगार पर है। सब लोग नए साल को वेलकम करने के लिए तयार है। लेकीन इस दौरान फाइनैन्स की दुनिया मे साल के पहले दिन से कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

इन बदलाव का असर डायरेक्ट आप की लाइफ पर होता है। और इसलिए इनकी जानकारी होना अनिवार्य है। चलिए जानते है क्या है बदलाव जिसे आपको नजर्नादज नहीं करना चाहिए।

New Year 2024 new changes in finance 1 January 2024

New UPI ID Rule

आप PhonePe, Gpay जैसे पेमेंट Apps पर आज से जो UPI IDs एक साल से ज्यादा टाइम के लिए बंद है उन्हे हमेशा के लिए बंद किया जाएगा। The National Payments Corporation of India (NPCI) ने 7 नवंबर 2023 के circular मे सारे बड़े बैंक और पेमेंट Apps को 31 दिसम्बर 2023 से यह नया नियम लागू करने के लिए कहा था।

Bank Locker Agreement

Reserve Bank of India (RBI) के नए रूल के अनुसार अगर आप अपने बैंक मे locker की सुविधा इस्तमाल करते है तो आपको 31 दिसम्बर 2023 से पहले नए अग्रीमेंट पर साइन करनी होगी। अगर अपने Locker का रेंट भरा नहीं है तो आपको Locker इस्तमाल करने नहीं दिया जाएगा।

ITR Filing Deadline

अगर आप टैक्स भरते है तो 2022 – 23 साल के Income टैक्स रिटर्न भरने की आखरी तारीख 31 दिसम्बर 2023 थी। इन्कम टॅक्स ऐक्ट के सेक्शन 234F के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति ITR भरने मे लेट करता है तो उसे ₹5,000 की पेनल्टी भरनी होगी। लेकीन जिनकी इन्कम ₹5 lakh से नीचे है उन्हे पेनल्टी ₹1,000 है।

No paper-based KYC for SIM cards

1 जनवरी 2024 से अब आपको नया सिम कार्ड लेने के लिए अब कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। Department of Telecommunications (DoT) के नोटिफ़िकेशन के अनुसार अब 1 जनवरी 2024 से paper-based know-your-customer (KYC) से बंद किया जाएगा।

Vehicle Price Increase

क्या 2024 मे नई गाड़ी लेने की सोच रहे है? तयार रहिए क्योंकि गाड़ियों की किंमते बढ़ने वाली है। भारत की बडी बडी ऑटो मेकर कंपनीया जैसे की मारुति सुजुकी, महिंद्रा & महिंद्रा और ऑडी इंडिया ने Annouce किया है की जनवरी 2024 से गाड़ियों की किंमते बढ़ाने वाले है।

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट पढे