• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Elvish Yadav Registerd FIR : बिग बॉस विनर एल्विश यादव से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, पुलिस में मामला दर्ज

Elvish Yadav Registerd FIR : बिग बॉस विनर एल्विश यादव से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, पुलिस में मामला दर्ज

Elvish Yadav Registerd FIR: एल्विश यादव, जो बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता हैं, सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। शो जीतने के बाद से, उनकी फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ रही है।

एल्विश यादव, फिलहाल एक अलग कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कुछ अज्ञात लोगों ने एल्विश से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है।

Elvish Yadav को आया अनजान शख्य का कॉल, फिर आगे…

Elvish Yadav Registerd FIR

Elvish Yadav Registerd FIR

एल्विश यादव को एक अज्ञात कॉलर द्वारा 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की एक चौंकाने वाली घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव की शिकायत पर रंगदारी की मांग करने वाले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Big Boss OTT 2 winner Elvish Yadav gets 'extortion' call, case filed. #ElvishYadav #BiggBossOTT #ElvishArmy #BiggBoss #BiggBoss17 pic.twitter.com/8eNtQmfHFj

Elvish Yadav से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, एफआईआर दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव को 25 अक्टूबर को रंगदारी का कॉल आया था। इस बारे में जानकारी देते हुए एल्विश यादव ने कहा कि, 25 अक्टूबर को एल्विश यादव वजीराबाद गांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात ने उन्हें फोन किया।

फोन पर उस व्यक्ति ने एल्विश से 1 करोड़ रुपये देने की मांग की। एल्विश के मुताबिक, उसे यह कॉल किसने किया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद, एल्विश ने गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Elvish Yadav Registerd FIR : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 358 के तहत मामला दर्ज

एल्विश कहते हैं कि, अज्ञात कॉलर ने रंगदारी के पैसे की मांग करने के बाद उन्होंने 25 अक्टूबर को गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

इसके साथ ही, इस मामले में धारा 358 के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस का कहना है। पुलिस टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है।

एल्विश के नंबर पर आए अज्ञात कॉलर का पता लगाने के लिए पुलिस टीम फोन नंबर को ट्रैक कर रही है। इस मामले की जांच तेजी से चल रही है, इसलिए उस अज्ञात व्यक्ति का जल्द ही पता चल जाएगा।

Elvish Yadav Registerd FIR

Elvish Yadav Registerd FIR

कौन हैं एल्विस यादव? (Who Is Elvish Yadav)

एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। उनके दो यूट्यूब चैनल हैं: “एल्विश यादव व्लॉग्स” और “एल्विश यादव”। उनके पहले चैनल पर 7.5 मिलियन से अधिक और दूसरे चैनल पर 14.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद, एल्विश यादव ने दुबई में एक आलीशान घर भी खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। एल्विश यादव हमेशा अपनी लक्ज़री लाइफस्टाइल के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्हें लक्ज़री कारों का बहुत शौक है और उनके फैंस में बहुत क्रेज है। एल्विश यादव के कार कलेक्शन में कई देशी और विदेशी ब्रांड की कारें हैं।