• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस के घर में हुआ पहला एलिमिनेशन! इस कंटेस्टेंट की हो गई छुट्टी

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस के घर में हुआ पहला एलिमिनेशन! इस कंटेस्टेंट की हो गई छुट्टी

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 शो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और इसे शुरू हुए अब दो हफ्ते हो चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली रोज़ाना की लड़ाई और उनकी हरकतें सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में हुए एपिसोड में धमाका देखने को मिला। सलमान ने वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई है। साथ ही, नए कंटेस्टेंट्स की शो में एंट्री हुई है।

बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार एपिसोड अरबाज और सोहेल खान के साथ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इस सीजन में सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को शो होस्ट करेंगे, जबकि रविवार को अरबाज और सोहेल कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे। सलमान खान ने दोनों भाइयों के साथ बिग बॉस के सेट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। सलमान खान ने विकी जैन को उनकी हरकत के लिए डांटा।

Bigg Boss 17 Elimination – इस कंटेस्टेंट की हो गई छुट्टी

Bigg Boss 17 Elimination

Bigg Boss 17 Elimination

बिग बॉस 17 के पहले हफ्ते में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था। दूसरे हफ्ते में, 6 कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इनमें तहलका, खानजादी, सना, सोनिया, नील और ऐश्वर्या शामिल थे।

बिग बॉस 17 में, सोनिया बंसल को घर से बाहर कर दिया गया। सोनिया और सना दोनों को घर से बाहर जाने के लिए वोट दिया गया था। हालांकि, सना को ज्यादा वोट मिले, इसलिए सोनिया को घर छोड़ना पड़ा।

Bigg Boss 17 घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 17 Elimination

Bigg Boss 17 Elimination

बिग बॉस 17 के अगले एपिसोड के प्रोमो में, ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल और अभिनेत्री मनस्वी ममगई घर में की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। मनस्वी एक मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह बिग बॉस के घर में दो हफ्ते बाद प्रवेश कर रही हैं। इसलिए, वह घर के माहौल से अनजान हैं।

समर्थ की एंट्री से ईशा को बहुत दुख होता है,और अभिषेक रोने लगता है। समर्थ और अभिषेक के बीच झगड़ा भी होता है। समर्थ ईशा से भी झगड़ता है क्योंकि वह उसे अपना बॉयफ्रेंड नहीं मानती।

ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के बिग बॉस 17 में आने से ईशा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच पहले से ही अनबन चल रही है। इसलिए, समर्थ जुरेल के आने से घर में नए ड्रामा की संभावना बढ़ जाती है।