• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Big Boss Elvish Yadav: एलवीश यादव अब बिगबॉस से होजायेंगे बाहर, फैंस से मांगी मदद

Big Boss Elvish Yadav: एलवीश यादव अब बिगबॉस से होजायेंगे बाहर, फैंस से मांगी मदद

Big Boss Elvish Yadav: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूटूबर एलविश यादव जो अभी बिग बॉस के कंटेस्टेंट है, उन्होंने अपने फैंस से एक मदद मांगी है जिससे वह बिग बॉस में आगे भी रह पाएंगे।

कुछ ही दिनों पहले बिग बॉस ओटीटी (Big Boss Ott) में यूटूबर एलवीश यादव की वाइल्ड कार्ड हो चुकी है। उनके आने के बाद से जैसे सभी खिलाड़ियों का रेहन-सेहन ही बदल गया। कुछ खिलाड़ियों को एलवीश का स्वभाव पसंद नहीं आया तो कुछ को वो बहुत क्रोधी प्रतीत हुए। लेकिन फुकरा इंसान यानी की अभिषेक मल्हान एलवीश (Abhishek Malhan) के साथ हर कदम पर बने रहते है। एलवीश भी अभिषेक को बिग बॉस में अपना परम मित्र मानते है।

एलवीश ने फैंस से किस प्रकार की मांगी मदद ?

आज एलवीश ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड किया। जिसमे वो बता रहे है की किस प्रकार आप उन्हें वोट कर जीता सकते है। उन्होंने ने बताया की, वो नॉमिनेट हुए है और यह बहुत गलत हुआ है तो आप अगर उन्हें जीता कर सेफ करना चाहते है तो जिओ सिनेमा (Jio Cinema) पर जाकर उन्हें मल्टीपल टाइम्स वोट कर सकते है। उन्होंने यह सारी प्रक्रिया अपने वीडियो के माध्यम से अपने फैंस तक पोहोंचाई है। निचे आप यह वीडियो भी देख सकते है।

कौन है एलवीश यादव ?

एल्विश का 1997 में सितम्बर 14 को हुआ था। फैंस के लिए उनका नाम भले ही एलवीश हो लेकिन उनका असल नाम सिद्धार्थ है। उनके पिता का नाम अवतार सिंह यादव है, जो कि एक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर विराजित हैं। वहीं, उनकी माताजी एक हाउस वाइफ है और उनकी बड़ी बहन का नाम कोमल है। वहीं, एल्विश अपने यूट्यूब पर अक्सर ही फनी वीडियो शेयर करते है। उन्हें व्लॉग करना भी पसंद है इसलिए उन्होंने अपना एक व्लॉगिंग चैनल भी बनाया है।

एल्विश ने साल 2016 में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाना शुरू किया था। वह ज्यादातर कॉमेडी वीडियोस ही बनाना पसंद करते है। उन्होंने सबसे पहले हाउ टू टेक ए सेल्फी वीडियो बनाया था। एल्विश के लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। यूट्यूबर पर 15 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

वहीं, इंस्टाग्राम पर भी एल्विश काफी एक्टिव रहते हैं, जहां पर वह अपनी फोटोज वीडियो शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कई मिलियन फॉलोअर्स हैं। एल्विश की लाखों लड़कियां भी फैन हैं। जो उनके पीछे दीवानी रहती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार एल्विश की नेटवर्थ, वो महीने में 10 लाख तक कमाई करते हैं। वहीं, सालाना उनकी करोड़ों में कमाई होती है।

यह भी पढ़े: