• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Bharat 6G Alliance Launched in India: हाई स्पीड नेटवर्क में भारत बनेगा बड़ी ताकत, जानिए डिटेल में

Bharat 6G Alliance Launched in India: हाई स्पीड नेटवर्क में भारत बनेगा बड़ी ताकत, जानिए डिटेल में

Bharat 6G Alliance Launched in India: फास्ट इंटरनेट की दुनिया में सबसे बड़ी शक्ति बनने के लिए हमारे देश भारत ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। देश में 6G इंटरनेट लॉन्च करने की दिशा में 6G अलायंस की शुरुआत कर दी गई है। सोमवार को एक इवेंट में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत 6G अलयांस (Bharat 6G Alliance Launched in India) को प्रस्तुत कर दिया है।

उस समय आईटी राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके आने से 6G डेवलपमेंट के साथ ही हिंदुस्तान हाई-स्पीड नेटवर्क (High-Speed Network) की दुनिया में सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा। 6G अलायंस में विविध क्षेत्र की ऑर्गेनाइजेशन सरकार के साथ मिलकर 6जी विजन डॉक्यूमेंट पर काम करेंगे।

अन्य राष्ट्रों को भी फास्ट इंटरनेट उपलब्ध कराएगा भारत

अभी भारत में 5G पर तेजी से काम चल रही है। भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जहां सबसे तेजी से 5G की कवरेज मिल रही है। इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 6G विजन डॉक्यूमेंट को देश के सामने पेश किया था। इसका उद्देश्य देश को 6G कनेक्टिविटी का ग्लोबल लीडर बनाना है। इसके जरिए दूसरे देशों को भी फास्ट और सस्ता 6G इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा।

6G अलायंस का कैसे होगा फायदा?

भारत 6G अलायंस यानी B6GA में डॉमेस्टिक इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूशन, नेशनल सिसर्च इंस्टीट्यूशंस और सरकार से सहायता प्राप्त स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशंस शामिल हैं। B6GA, 6G विजन डॉक्यूमेंट और इसके डेवलपमेंट के हिसाब से अपने काम की रुपरेखा बनाएगा।

6G अलायंस का फोकस

  • भारत में 5G एडवांस्ड, 6G आईपी और जरूरी पेटेंट डेवलप करने में मदद की जाएगी।

  • भारतीय 5G एडवांस्ड, 6G प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन की डिजाइनिंग और मैन्यूफैक्चरिंग करना।

  • 3GPP या ITU में देश के पार्टिसिपेशन को सपोर्ट देना और बढ़ाना है।

  • इंडियन स्टार्टअप और कंपनियों को एक साथ लाना है।

  • भारतीय 5G और 6G टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को बाजार तक पहुंचाना।

  • एक तरह का विचार रखने वाले 6जी ग्लोबल अलायंस को साथ में लाना।

यह भी पढ़े: