• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • 5 Best Movies of Mrunal Thakur: Mrunal Thakur की इन 5 बेहतरीन फिल्मों ने जीता फैंस का दिल, देखे यहाँ लिस्ट

5 Best Movies of Mrunal Thakur: Mrunal Thakur की इन 5 बेहतरीन फिल्मों ने जीता फैंस का दिल, देखे यहाँ लिस्ट

5 Best Movies of Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं, और हर बार उन्होंने अपने फैंस को प्रभावित किया है। अगर आप मृणाल ठाकुर के फैन हो, तो आपको मृणाल ठाकुर की यह पांच फिल्मे (5 Best Movies of Mrunal Thakur) जरूर देखनी चाहिए।

5 Best Movies of Mrunal Thakur

Gumraah (2023) – Best Movies of Mrunal Thakur

यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें मृणाल ठाकुर एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में एक बंगले में हुई हत्या की जांच की कहानी है। मृणाल ठाकुर ने इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग कियी है।

फिल्म की कहानी एक बंगले में हुई हत्या के साथ शुरू होती है। पुलिस जांच करती है और एक तस्वीर में एक सस्पेक्ट को देखती है। एसीपी धीरेन यादव उस सस्पेक्ट की पहचान अर्जुन सहगल के नाम से करते हैं, जो एक सिविल इंजीनियर है।

कुछ घंटों बाद, पुलिस स्टेशन में अर्जुन का हमशक्ल सूरज राणा नशे में पुलिस वालों से हाथापाई करने के जुर्म में लाया जाता है। पुलिस को अब यह पता लगाना है कि असली हत्यारा कौन है।

Sita Ramam (2022) – Best Movies of Mrunal Thakur

यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें मृणाल ठाकुर सीता महालक्ष्मी की भूमिका में हैं। फिल्म में 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक मुस्लिम सैनिक और एक हिंदू लड़की की प्रेम कहानी है। मृणाल ठाकुर ने इस फिल्म में अपने एक्टिंग से दिल जीत लिया था।

साउथ के फिल्म स्टार दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘Sita Ramam’ 2 सितंबर को सिनेमाघरों में आयी। फिल्म में पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना भी हैं। फिल्म में दुलकर सलमान एक सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट राम की भूमिका में हैं, और मृणाल ठाकुर सीता महालक्ष्मी की भूमिका में हैं।

सीता रामम एक बहुत ही इमोशनल प्रेम कहानी है। इस कहानी में राम, एक आर्मी अफसर है। उसकी ज़िंदगी अच्छी तरह से चल रही होती है। एक दिन, उसे एक लड़की, सीता का खत मिलता है। राम को सीता से प्यार हो जाता है। वे एक-दूसरे से मिलने लगते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं।

कुछ समय बाद, राम की पोस्टिंग कश्मीर में हो जाती है। वह सीता को एक खत लिखता है, लेकिन वह खत उसे नहीं मिलता। अब, यह देखना बाकी है कि खत सीता तक कैसे पहुंचेगा और खत पढ़ने के बाद सीता का क्या हाल होगा।

Super 30 (2019) – Best Movies of Mrunal Thakur

बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड बढ़ रहा है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए निर्देशक विकास बहल ने फिल्म “सुपर 30” बनाई है। यह फिल्म बिहार के आनंद कुमार की कहानी है, जिन्होंने गरीब बच्चों को IIT में पढ़ाने के लिए “सुपर 30” नाम का एक कोचिंग सेंटर बनाया।

फिल्म की कहानी अच्छी है और दर्शक आनंद कुमार के साथ जुड़ जाते हैं। ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार बहुत अच्छी तरह निभाया है। मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और आदित्य श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने रोल में अच्छा काम किया है। फिल्म के डायलॉग भी शानदार हैं।

Jersey (2022) – Best Movies of Mrunal Thakur

यह फिल्म एक क्रिकेटर की कहानी है जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने सपनों को फिर से जीने के लिए मजबूर हो जाता है।

जर्सी की कहानी एक क्रिकेटर की है जो अपने परिवार के लिए एक अच्छा पिता बनने के लिए क्रिकेट में वापसी करता है। फिल्म में शाहिद कपूर अर्जुन नाम के एक क्रिकेटर की भूमिका निभाते हैं। शाहिद के अलावा, मृणाल ठाकुर ने भी अच्छी तरह से किरदार निभाया है।

जर्सी एक अच्छी फिल्म है। शाहिद कपूर ने अपने अभिनय से फिल्म को और भी बेहतर बना दिया है। अगर आप एक अच्छी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म देखना चाहते हैं, तो जर्सी फिल्म जरूर देखें।

Toofaan (2021) – Best Movies of Mrunal Thakur

Toofaan फिल्म एक बॉक्सर की कहानी है जो मुश्किलों का सामना करता है। अज्जू (फरहान अख्तर) एक अनाथ लड़का है जो डोंगरी में रहता है। अज्जू एक गुंडा है, लेकिन वह दिल का अच्छा है। वह डॉक्टर अनन्या प्रभु (मृणाल ठाकुर) से प्यार करता है और बॉक्सर बनने का सपना देखता है। अज्जू अपने कोच की मदद से अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करता है। लेकिन वह सब कुछ खो देता है। फिर वह वापसी करता है और अपने सपने को पूरा करता है।