• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

AUS vs SL: वर्ल्ड कप 2023 का 14वें मुकाबला श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया के हुआ था ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया है।

AUS vs SL: 16 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हारा दिया है।इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम लगातार तीसरे मैच में हारी है। उसे दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हरा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श 52 और जोश इंग्लिस ने 58 रन जड़े। ग्लेन मैक्सवेल 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्नस लाबुशेन ने भी 40 रन का योगदान दिया।

इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम 43.3 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से कुशल परेरा ने सर्वाधिक 78 रन बनाए, जबकि पाथुम निशंका ने 61 रन बनाये है। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से एडम जम्पा ने चार विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत हासिल कर ली

आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत हासिल कर ली है। एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका से मिले 210 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।

AUS vs SL: ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11

पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टोइनिस, मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

AUS vs SL: श्रीलंका की प्‍लेइंग 11

कुसल मेंडिस (कप्‍तान), पाथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, चमिका करुणारत्‍ने, दुनीथ वेलालागे, महीश थीक्षणा, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमार।