• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Aashka Goradia Success Story: एक्टिंग छोड़ इस लड़की ने सिर्फ 2 साल में बना दी 800 करोड़ की कंपनी!

Aashka Goradia Success Story: एक्टिंग छोड़ इस लड़की ने सिर्फ 2 साल में बना दी 800 करोड़ की कंपनी!

Aashka Goradia Success Story: बॉलीवुड और टीवी सीरियल इंडस्ट्री में हर साल नए एक्टर और एक्ट्रेस आते हैं, जिनमे से सिर्फ कुछ लोगो को ही सफलता मिल पाती हैं। पर अधिकतर लोगो को कोई दूसरा काम करना पड़ता हैं।

आपने कई सारी बिजनेस Success Story पढ़ी होगी कि किसी स्टूडेंट ने करोड़ो की कंपनी बना दी तो किसी ने बुजुर्ग उम्र में कोई बेहतरीन कंपनी बना डाली। पर आज हम आपके लिए एक ऐसी Success Story लेकर आए हैं जिसमे एक टीवी एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग छोड़ कर बिजनेस करने का फैसला लिया और उस फैसले से उन्होंने आज एक करोड़ो की कंपनी बना डाली हैं।

यहां पर आज हम बात कर रहे हैं Aashka Goradia Success Story की जो कि एक बहुत लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिन्होंने कई सीरियल में भी काम किया हैं। पर आज इन्होंने अपनी एक्टिंग करियर छोड़ कर बिजनेस में एक करोड़ो की कंपनी खड़ी कर दी हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में आप Aashka Goradia Success Story के बारे में पढ़ेंगे कि कैसे इन्होंने एक्टिंग छोड़ करोड़ो की कंपनी बनाई हैं।

Aashka Goradia Success Story

Aashka Goradia Success Story

एक्टिंग से ब्रेक लेकर शुरू किया अपना बिजनेस: Aashka Goradia Success Story

Aashka Goradia एक लोकप्रिय टीवी सीरियल एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साल 2019 में अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहके बिजनेस की दुनिया में शामिल हुई। Aashka बहुत पहले से अपना ही खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ अपने कॉलेज के दोस्त आशुतोष वलानी और प्रियांक शाह के साथ रेनी कॉस्मेटिक्स (Renee Cosmetics) कंपनी की शुरुवात की।

सबसे खास बात यह रही कि एक्टिंग फील्ड से ज्यादा सफलता Aashka को यहां उनके बिजनेस में मिली। यहां बिजनेस में इन्होंने अपने ब्रांड रेनी कॉस्मेटिक्स के तहत कई सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को लॉन्च किया, जो लोगो को काफी पसंद आए। यही कारण हैं कि Aashka Goradia को बहुत ही कम समय में सफलता प्राप्त हो गई।

महज दो साल में बना डाली 800 करोड़ की कंपनी

Aashka Goradia ने अपने रेनी कॉस्मेटिक्स कंपनी को साल 2020 में अपने दोस्तो के साथ मिलकर शुरू किया था और इस बिजनेस के पहले ही साल इन्होंने करोड़ो रुपए कमाने इससे शुरू कर दिए थे। आपको बता दें की महज दो साल के अंदर ही Aashka की कंपनी रेनी कॉस्मेटिक्स ने 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 800 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन प्राप्त कर ली थी।

डीएनए के रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी के सहयोगी प्रियांक शाह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि रेनी कॉस्मेटिक्स कंपनी का टारगेट साल 2024 में लगभग 400 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल करना हैं। इस समय इनके कंपनी के पास 200 से अधिक कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स हैं।

रेनी कॉस्मेटिक्स के सभी प्रोडक्ट्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से होती हैं। ऑनलाइन इनके प्रोडक्ट्स की बिक्री Amazon, Flipkart, Nykaa आदि प्लेटफार्म पर होती हैं। वही इस समय इनके 600 से ज्यादा ऑफलाइन Stores भी मौजूद हैं।

Renee Cosmetics Funding रिपोर्ट

Aashka ने अपने इस बिजनेस को बढ़ाने के लिए Startups निवेशकों से फंडिंग भी प्राप्त की हैं। अगर Renee Cosmetics Funding रिपोर्ट की बात करें तो अभी तक कुल 4 राउंड में इस कंपनी ने लगभग 36 मिलियन डॉलर की फंडिंग निवेशकों से उठाई हैं।

वही अगर इस समय Renee Cosmetics कंपनी की वैल्यूएशन की बात करें तो इस कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 100 मिलियन डॉलर सी अधिक हैं। इसके साथ ही हर साल ये कंपनी प्रॉफिट में करोड़ो रुपए कमाती हैं।

Aashka Goradia Success Story Overview

आज Aashka को इस बिजनेस फील्ड में एक्टिंग से भी अधिक सफलता मिली हैं और आज के समय में कई बॉलीवुड और टीवी सीरियल एक्ट्रेस भी इतना नही कमा पाते कितना आज Aashka कमा रही हैं।

Aashka Goradia Success Story Interview

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Aashka Goradia Success Story की जानकारी मिल गई होगी, ऐसे ही ओर भी आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारा “Business” पेज जरूर विजिट करें।

यह भी पढ़े:

More Read