• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • Oppenheimer Movie: ओपेनहाइमर से सम्बंधित 5 आश्चर्यजनक तथ्य

Oppenheimer Movie: ओपेनहाइमर से सम्बंधित 5 आश्चर्यजनक तथ्य

Oppenheimer Movie: प्रसिद्ध हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (christopher nolan) की यह 12 वी फिल्म है। ओपेनहैमर फिल्म परमाणु बम के जनक रोबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में हमे मुख्य भूमिका में सिलियन मर्फी नजर आएंगे। सिलियन मर्फी को भारत में काफी पसंद किया जाता है। उनकी की हुई भूमिका हर एक के मन से जुड़ जाने का काम करती है। ओपेनहाइमर यह फिल्म 21 जुलाई को सिनेमाघरों रिलीज़ होने जा रही है। इस आर्टिकल में हम 7 ऐसे फिल्म से जुड़े हुए तथ्य जानेंगे जो आपको चौकाकर रहक देंगे।

ओपेनहाइमर से सम्बंधित 5 आश्चर्यजनक तथ्य (5 Amazing Facts About Oppenheimer Movie)

1. अब तक की सबसे लम्बी फिल्म

ओपेनहाइमर क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की सबसे लम्बी फिल्म है। इंटरस्टेलर की 2 घंटे और 49 मिनट की अवधि को पीछे छोड़ते हुए यह फिल्म कुल मिलाकर 3 घंटे की है। यह पूरी फिल्म दूसरे विश्वयुद्ध के दरम्यान पर आधारित होगी।

2. भयानक और विशाल भूमिका

2022 में, अभिनेता सिलियन मर्फी ने मीडिया के साथ बात की, जहां उन्होंने खुलासा किया कि जब यह भूमिका पहली बार उनके सामने आई तो वह “अत्यधिक और भयानक” महसूस हुई। उन्होंने कहा “लेकिन, अगर मुझे लगा कि यह आसान है, तो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं होगी। मैं घबरा जाता हूं, चिंतित और असुरक्षित हो जाता हूं, लेकिन फिर आप कहते हैं, ‘एफ- इट। मैं इसे 25 वर्षों से कर रहा हूं और मैंने इसे पहले भी किया है। तो बस चलते रहो, ”।

3. सबसे बढ़िया कैमरे से शूटिंग

यह फिल्म विश्व के सबसे बेहतरीन कैमरा आईमैक्स 65 एम एम से शूट की गयी है। इस कैमरे को खरीदा नहीं जा सकता क्योकी यह विश्व में सिर्फ एक ही उपलब्ध है। इस कैमरे का 1 हफ्ते का भाड़ा 13 लाख रुपये है। यह फिल्म विश्व में सबसे ज्यादा हाई रेसोलुशन वाले फिल्मो में से होगी।

4. न्यूनतम सीजीआई का उपयोग

ओपेनहाइमर का ट्रिनिटी परमाणु परीक्षण दृश्य सीजीआई के बिना बनाया गया था। टोटल फिल्म के साथ एक साक्षात्कार में नोलन ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म में सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्यों का निर्माण करने के लिए न्यूनतम सीजीआई का उपयोग किया। यहां तक ​​कि उन्होंने सीजीआई का उपयोग किए बिना परमाणु विस्फोट का स्वरूप भी तैयार किया। उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि कंप्यूटर ग्राफिक्स के उपयोग के बिना ट्रिनिटी टेस्ट को दोबारा बनाना एक बड़ी चुनौती थी।”

5. श्रीमद भगवद गीता कनेक्शन

जिस व्यक्ति पर यह फिल्म आधारित है वह सनातन धर्म की भगवद गीता पढ़ने के शौक़ीन थे। रोबर्ट ओपेनहाइमर ने कई बार भगवद गीता के मूल्यों का अपने वीडियोस में उल्लेख भी किया। अब इस फिल्म में भी यह प्रदर्शित करने वाले है। सिलियन मर्फी जो की मुख्य भूमिका कर रहे है उनका भी इन् दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमे वह बताते है की कैसे भगवत गीता ने उनके जीवन और विचाधारा में बदलाव निर्माण किया।

अगर आपने इस मूवी का ट्रेलर अभी तक नहीं देखा है तो यहाँ निचे यह मनोरंज एवं ज्ञानवर्धक वीडियो देख सकते है।