• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल, मिलता है एडवेंचर के लिए ये खास फीचर्स 

अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल, मिलता है एडवेंचर के लिए ये खास फीचर्स 

होंडा इंडिया ने अपने बाइक 2023 Honda CB200X को अपडेट के साथ पेश किया है। यह बाइक भारत की सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल है। और होंडा कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ एडवांस्ड फीचर्स एडवेंचर के लिए शामिल किया है। यह बाइक होंडा की हॉरनेट 2.0 से पेरीत है। इसके स्टाइल के साथ यह CB500X से भी प्रेरित हैै। CB200X में हाफ-फेयरिंग है जिसमें दोनों तरफ फॉक्स एयर वेंट हैं और इसमें एक फुल-एलईडी हेडलैंप है। जो की होंडा हॉरनेट 2.0 से मिलाव खाती है। 

इस एडवेंचर बाइक बनाने के लिए इसमें टिंटेड विंडस्क्रीन और नकल गार्ड सामील किया गया है जो बिल्ट-इन एलईडी टर्न सिग्नल CB200X में एक उठा हुआ हैंडलबार, इंजन सम्प गार्ड और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट के साथ-साथ एडवेंचर करने के लिए आरामदायक स्प्लिट सीट दिया गया है। जिससे आप एडवेंचर पर जाने के लिए कोई थकावट महसूस नहीं करेंगे। 

आज हम इस पोस्ट में आपको 2023 Honda CB200X 200 की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक की विशेषताओं को बताने वाले हैं। Honda CB200X को एक मोटरसाइकिल के रूप में लॉन्च किया गया है। जो हल्की ऑफ रोडर सवारी के लिए सक्षम हो। 

अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल, मिलता है एडवेंचर के लिए ये खास फीचर्स 

अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल

2023 Honda CB200X की फीचर विशेषता 

Honda CB200X की फीचर में अब आपको पूरी तरह फूली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें आपको स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर, टर्न इंडिकेटर, समय देखने के लिए घड़ी जैसी फीचर्स मिलती है। इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,वॉइस एसिस्ट नेविगेशन सिस्टम, कॉल अलर्ट और एसएमएस अलर्ट जैसी स्मार्ट फीचर्स मिलता है। 

अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल, मिलता है एडवेंचर के लिए ये खास फीचर्स 

अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल

2023 Honda CB200X इंजन विशेषता 

Honda CB200X की इंजन में आपको 144 सीसी सिंगल सिलेंडर BS6 OBD2 अनुरूप इंजन मिलता है। जो होंडा हॉरनेट 2.0 के साथ साझा करता है। इसके इंजन की पावर की बात करें तो यह 8,500 आरपीएम पर 17.53bhp का पावर और 6,000 आरपीएम पर 16.1nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5 स्पीड गियर बॉक्स के द्वारा जोड़ा गया है।  

अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल, मिलता है एडवेंचर के लिए ये खास फीचर्स 

अपडेटेड 2023 Honda CB200X सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक में शामिल

Honda CB200X हार्डवेयर और ब्रेकिंग सिस्टम 

Honda CB200X के हार्डवेयर में आपको होंडा हॉरनेट 2.0 जैसे ही अपसाइड डाउन फोर्क्स और एक मोनोशॉक से कंट्रोल किया गया है वहीं ब्रेकिंग सिस्टम में आपको सिंगल चैनल ABS के साथ सामने की ओर 276mm डिस्क और पीछे की ओर 220mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। 

2023 Honda CB200X वेरिएंट और रंग विकल्प 

Honda CB200X 1 वेरिएंट और 3 रंग विकल्प के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है। इसके एक वेरिएंट में आपको Honda CB200X DX है। वहीं इसकी रंग विकल्प की बात करें तो तीन रंग विकल्प के साथ क्रमशः Matte Selene Silver Metallic, Pearl Nightstar Black और Sports Red रंग विकल्प उपलव्ध है।  

2023 Honda CB200X कीमत और माइलेज 

Honda CB200X की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारतीय बाजार में 1,48,844 रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती है। वहीं इसकी माइलेज की बात करें तो कंपनी Honda CB200X की माइलेज 43 किलोमीटर पर लीटर की दवा करती है। 

2023 Honda CB200X प्रतिद्वंदी 

Honda CB200X बाइक का वजन 147 किलो है वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर का है। होंडा CB200X का सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है लेकिन इसका मुकाबला Hero Xpulse 200 किया जा रहा है।