• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • 2023 Harley Davidson x440 के न्यू अवतार और कीमत देख चौंक जाएंगे आप, ये रही नई डिटेल 

2023 Harley Davidson x440 के न्यू अवतार और कीमत देख चौंक जाएंगे आप, ये रही नई डिटेल 

2023 Harley Davidson x440 को भारत में नए अपडेट के साथ तीन वेरिएंट और चार रंगों में पेश किया है। यह एक बेहतरीन क्रूजर मोटरसाइकिल है। जो भारत में 440 सीसी BS6 इंजन द्वारा संचालित है। इसके दोनों पहियों पर आपको डिस्क ब्रेक और एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। वही हार्ले डेविडसन x440 की कीमत 2.39 लाख रुपए से शुरू होकर इसके टॉप वैरियंट 2.79 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इस गाड़ी का कुल वजन 190.5 किलोग्राम है। वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13.5 लीटर की है। 

Harley Davidson x440 को महत्वपूर्ण अपडेट के साथ एक किफ़ायदी कीमत में बेहतर बाइक प्रदर्शित किया है। इसके स्टाइलिंग मैं आपकोएकीकृत हार्ले-डेविडसन ब्रांडिंग के साथ एक गोल हेडलाइट, एक सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक फ्लैट हैंडलबार, एक साइड-स्लंग एग्जॉस्ट सीट दे रही है।  

2023 Harley Davidson x440

2023 Harley Davidson x440

2023 Harley Davidson x440 Features

हार्ले डेविडसन x440 के फीचर्स में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्ट एसिस्ट टन बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम, 3D लोगों जैसी प्रीमियम फीचर्स मिलता है। इसके अलावा इसके अन्य सुविधा में स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, गियर पोजीशन, ईंधन गेज, सर्विस इंडिकेटर और समय देखने के लिए घड़ी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

2023 Harley Davidson x440

2023 Harley Davidson x440

2023 Harley Davidson x440 इंजन

Harley Davidson x440 2023 के इंजन में आपको 440 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड दो-वाल्व इंजन देखने को मिलता है। जो 6,000 आरपीएम पर 27bhp का पावर और 4,000 आरपीएम पर 38nm का पिक टॉक जनरेट करता है। इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह काफी अच्छी ईंधन दक्षता देता है। यह सड़क पर आपको 35 किलोमीटर पर लीटर तक की माइलेज देने वाला है। 

2023 Harley Davidson x440 ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन

इस मोटरसाइकिल को चलाने में आपको काफी कंफर्ट फील होने वाला है। क्योंकि इसमें सस्पेंशन कार्यों को संभालने के लिए 43 मिमी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और पीछे की और गैस-चार्ज, प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। जो एक स्मूथ राइडिंग प्रदान करता है। और इसके ब्रेकिंग सिस्टम में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डुएल चैनल ABS दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है। जो की काफी सुरक्षित ब्रेकिंग प्रणाली है।

2023 Harley Davidson x440

2023 Harley Davidson x440

  2023 Harley Davidson x440 वेरिएंट और कीमत

हार्ले डेविडसन तीन वेरिएंट के साथ भारत में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में आपको सिंगल टोन पेंट फिनिश मिलता है जो वायर-स्पोक व्हील के साथ मिलता है। फिर दूसरे वेरिएंट में आपको डुएल टोन फिनिश के साथ एलॉय व्हील मिलती है। वहीं इसके टॉप वैरियंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 3D लोगों और डायमंड कट एलॉय व्हील पेश की जाती है।  

Harley Davidson x440 प्रतिद्वंद्वी

2023 Harley Davidson x440 का मुकाबला भारतीय बाजार में Honda H’ness CB350, Royal Enfield Classic 350 और Royal Enfield Scram 411 से है।

More Read