• MURTAZA's Newsletter
  • Posts
  • 2023 BMW M 1000 R launch: BMW की नई पेशकश कातिल लुक के साथ लॉन्च, ये रही फीचर्स डिटेल 

2023 BMW M 1000 R launch: BMW की नई पेशकश कातिल लुक के साथ लॉन्च, ये रही फीचर्स डिटेल 

2023 BMW M 1000 R launch: बीएमडब्ल्यू मोटर BMW ने आखिरकार बड़े अरसों के बाद भारत में अपनी नवीनतम स्ट्रीट फाइटर BMW M 1000 R को लांच किया है। यह दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन लाइट व्हाइट और ब्लैक स्टोन मैटेलिक के साथ कातिल लुक में पेश की गई है। यह 999 सीसी BS6 इंजन के साथ इसकी टॉप स्पीड 280 किलोमीटर पर घंटा की है। वही BMW M 1000 R का कुल वजन 199 किलोग्राम है। और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 16.5 लीटर की है।

2023 BMW M 1000 R launch In India

2023 BMW M 1000 R Style

BMW M 1000 R मस्कुलर फ्यूल टैंक सिंगल पॉड हेडलाइट के साथ कातिल लुक पेश की है यह बहुत ज्यादा आकर्षक और फीचर्स लोडेड सुपर स्पोर्ट बाइक में शामिल हो गया है।‌ M 1000 R सर्वोत्तम रूप से स्प्लीट स्टाइल शीट और लेजर युक्त BMW M 1000 R अक्षरों के साथ पेश कर रही है। चौड़े ट्यूबलर हैंडलबार, आकर्षक हैंडलबार साइड मिरर और एक M Logo एलईडी हेडलाइट के साथ यह सीधे आपके दिलों पर हमला करेगी।

2023 BMW M 1000 R

2023 BMW M 1000 R launch

BMW M 1000 R एक उच्च गुणवत्ता वाले प्रतियोगिता पैकेज को पेश कर रही है। जिसमें रियर-व्हील कवर और चेन गार्ड, फ्रंट-व्हील कवर, टैंक ट्रिम्स, एयरबॉक्स कवर जिसमें टेप, विंड डिफ्लेक्टर, पिनियन कवर, एम जीपीएस-लैपट्रिगर के लिए सक्रियण कोड और फ्रंट फ़ुटरेस्ट सिस्टम उच्च गुणवत्ता वाले प्रतियोगिता पैकेज में मिलता है। इतने सारे फीचर्स बाकी गाड़ियों को मौत देने के लिए काफी है। 

2023 BMW M 1000 R Features

2023 BMW M 1000 R के फीचर्स में 6.5 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पेश की गई है। जो उच्च प्रदर्शन वाले राइडर्स को विशेष रीड आउट को दर्शाकर मदद करती है। यह सुपर स्पोर्ट बाइक कई तरह के एडवांस फीचर से लैस है। इसमें आपको गियर शिफ्टिंग इंडिकेटर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्ट एसिस्ट नेविगेशन सिस्टम के अलावा इसमें आपको कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन और दस्तावेज भंडार जैसे आधुनिक फीचर्स से लेश है। इसके अलावा इसके मानक फीचर्स में इसके डिस्प्ले पर स्पीडोमीटर, गियर पोजीशन, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, स्टैंड अलर्ट, हाई स्पीड अलर्ट, ईंधन गेज और वास्तविक समय जैसे रीड आउट को दर्शाता है। 

2023 BMW M 1000 R

2023 BMW M 1000 R launch

  • प्रो राइडिंग मोड (रेन, रोड, डायनेमिक, रेस, रेस प्रो 1-3,

  • पिट लेन लिमिटर, लॉन्च कंट्रोल, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (डीटीसी) +/- शिफ्ट,

  • व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल, डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल (डीबीसी),

  • शिफ्ट सहायक प्रो, स्वचालित हिल स्टार्ट कंट्रोल

  • एम स्टार्ट-अप एनीमेशन के साथ टीएफटी डिस्प्ले 

  • एलईडी हेडलाइट्स, रियर लाइट और टर्न इंडिकेटर्स 

  • डायनेमिक डंपिंग कंट्रोल (डीडीसी)। 

  • एम बैटरी 

  • एम जाली पहिये 

  • टाइटेनियम रियर साइलेंसर 

  • एम ब्रेक 

  • एम सीट 

  • एम ब्रेक और क्लच लीवर 

  • हैंडलबार अंत दर्पण 

  • बिना चाबी की सवारी 

  • टायर दबाव नियंत्रण (टीपीसी) 

  • गरम पकड़ें 

  • क्रूज नियंत्रण 

2023 BMW M 1000 R

2023 BMW M 1000 R launch

2023 BMW M 1000 R Engine

2023 BMW M 1000 R के इंजन में आपको 999 सीसी वाटर/ऑयल-कूल्ड इन-लाइन चार-सिलेंडर, चार-स्ट्रोक इंजन प्रति सिलेंडर चार टाइटेनियम वाल्व और बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम वेरिएबल इनटेक कैंषफ़्ट नियंत्रण इंजन मिलता है। जो 14,600 आरपीएम पर 212bhp की पावर और 10,000 आरपीएम पर 113nm का अधिकतम पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन के साथ BMW M 1000 R महज 3.2 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और बीएमडब्ल्यू की शिफ्टकैम तकनीक से लैस कराई गई है। जो की राइडर को एक बेहतर राइडिंग का अनुभव देता है। 

2023 BMW M 1000 R

2023 BMW M 1000 R launch

2023 BMW M 1000 R Safety

BMW M 1000 R में आपको चार रीडिंग मोड रेन, रोड, डायनामिक, रेस और रेस 1 से 3 जैसे रीडिंग मोड का लाभ मिलता है। साथ ही इसमें रीडिंग सुरक्षा के लिए ब्रेक स्लाइड असिस्ट आपको कॉर्नरिंग करते समय ब्रेकिंग ड्रिफ्ट से बचता है। इसके अन्य सुविधा में सुरक्षा सुविधा में ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, एबीएस, इंजन ब्रेक कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल जैसे आधुनिक सुरक्षा सुविधा पेश की गई है। 

2023 BMW M 1000 R हार्डवेयर और ब्रेकिंग सिस्टम

BMW M 1000 R के हार्डवेयर कार्यों को देखने के लिए 45 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पीछे की ओर एक प्रीलोड मोनोशॉक से लटकाया गया है। इसे अपने सुविधा अनुसार रिबाउंड और कम्प्रेशन एडजस्टेबिलिटी से कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इसके ब्रेकिंग सिस्टम में आगे की ओर ट्विन डिस्क ब्रेक 320 मिमी, 4-पिस्टन फिक्स्ड कैलिपर और पीछे की ओर सिंगल डिस्क ब्रेक 220 मिमी, 1-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर दिया गया है। जो की डुएल ABS सिस्टम के साथ एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम से सुसज्जित कराया गया है।

2023 BMW M 1000 R

2023 BMW M 1000 R launch

2023 BMW M 1000 R Price  

BMW M 1000 R दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती वेरिएंट की कीमत 33 लाख और इसके टॉप वैरियंट की कीमत 38 लाख रुपए एक्स शोरूम है।

2023 BMW M 1000 R Rival

BMW M 1000 R का मुकाबला भारतीय बाजार में Ducati Streetfighter V4, Kawasaki Z H2 और Aprilia Tuono V4 से है। 

More Read